24 अप्रैल 2016 - 08:03
तुर्की सीमा से सीरिया में घुस रहे हैं आतंकवादी।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुटों में से एक नुस्रा फ़्रंट के 70 आतंकवादी तुर्की के रास्ते उत्तरी सीरिया के इदलिब में पहुंचे हैं।

अबनाः स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुटों में से एक नुस्रा फ़्रंट के 70 आतंकवादी तुर्की के रास्ते उत्तरी सीरिया के इदलिब में पहुंचे हैं।

इससे पहले भी कई सूत्रों से यह समाचार मिलते रहे हैं कि तुर्की की सीमा से आतंकवादी सीरिया में शामिल होते रहे हैं।

दाइश और नुस्रा फ्रंट वे आतंकवादी गुट हैं जो जनेवा में सीरिया से संबन्धित शांति वार्ता में शामिल नहीं हैं।